Connect with us

Faridabad NCR

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा से चल रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ ब्रह्मणवाड़ा स्थित फरीदाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के घर पहुँचे जहाँ उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात की। इसी बीच मंत्री ने शहर में पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व पार्षद दयाचंद यादव के घर जाकर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा अपने कार्यकर्ता सत्यप्रकाश शर्मा से भी उनका हालचाल जानकर विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली, वही स्थानीय निवासी विमल कौशिक से भी उनके घर पर पहुँचकर शहर में कालोनीवासियों को आने वाली परेशानियों और समस्याओ के बारे में जानकारी ली। कालोनीवासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के लिए धन्यवाद किया और मंत्री का फूल देकर स्वागत किया। इस मोके पर पारस जैन, बृजलाल शर्मा, कौशल शर्मा मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com