Connect with us

Faridabad NCR

किसानों का चक्का जाम, आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना फिर नजरबंद

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 6 फरवरी। किसान आंदोलन के तहत घोषित चक्का जाम के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने सुबह से ही सैक्टर-21बी स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। ज्ञातव्य है कि देशभर के किसानों को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को फरीदाबाद आने वाले थे। श्री गुप्ता आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेेने वाले थे और इसकी अध्यक्ष आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना करने वाले थे। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के सैक्टर-21 बी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनको नजरबंद कर दिया। धर्मबीर भडाना ने कहा कि प्रशासन जोर-जबरदस्ती आम आमदी एवं किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। किसानों की लड़ाई आप पार्टी अंतिम समय तक लड़ेगी और जब तक यह काले कानून वापिस नहीं होते, हमारा समर्थन जारी रहेगा। आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को अपना अडियल रवैया छोडक़र किसानों की मांग माननी चाहिए और लम्बे समय से अपने घरों को छोडक़र पड़े किसानों को अपने घर भेजने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3 महीने से अधिक समय से चल रहे इस किसान आन्दोलन का समाधान नहीं कर सकी है, इसलिए किसानों के हित, देश के आम आदमी के हित में इन तीनों काले कानूनों को वापिस लेना चाहिए। क्योंकि जबरदस्ती और प्रशासन के ल_ के दम पर बनाए गए कानून लोगो पर थोपे जाना बेमानी होगी।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com