Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा पर्यटन निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के खिलाफ लड़ने का किया ऐलान

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj :18 मई। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने चेतावनी दी है कि यदि हरियाणा पर्यटन प्रशासन ने कोविड-19 की आड़ में पर्यटन निगम के कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय वापसी न लिया तो पर्यटन निगम कर्मचारी आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके लिए पर्यटन निगम के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।
हरियाणा पर्यटन निगम प्रशासन द्वारा कोरोना योद्धाओं की सेवा करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के खिलाफ निडरता से लड़ने का ऐलान किया है। यह निर्णय सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मित्रपाल राणा की अध्यक्षता में विडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा आयोजित राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया। महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री द्वारा संचालित इस बैठक में आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कड़ा विरोध किया।
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान मित्रपाल राणा व महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने बताया कि 22 मई को सभी पर्यटन स्थलो पर कार्यकर्त्ता बैठक की जाएगी। 25 मई को सभी पर्यटन स्थलो आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों  द्वारा प्राथना सभा करके मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन आदान-प्रदान अधिकारियों के मार्फ़त दिये जाएंगे।इस प्रार्थना सभा में  संख्या सीमित रखी जाएगी और शारीरिक दूरी के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। संघ के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की अपील को दरकिनार करते हुए हरियाणा पर्यटन प्रबन्ध निदेशक विकास यादव ने आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर अपने घर के नियम बनाकर 30अप्रैल को रिटायर हुए महाप्रबंधक दिलावर सिंह  अपने चहेते अधिकारियों को आवश्यकता न होते हुए भी काम पर मोटी रकम एक लाख रुपए भते अतिरिक्त पर मेला मुख्यसलाहकार रखा है। आज तक कोई अधिकारी इस पद पर नहीं रहा है।ये पद नया बनाया गया है।
दूसरी तरफ पर्यटन निगम प्रशासन आउटसोर्सिंग के चतुर्थ श्रेणी के गरीब कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।  इतना ही नहीं कोविड-19 के योद्धाओं डाक्टरों नर्सों पैरामेडिकल स्टॉफ की सेवा करने वाले कर्मचारियों को आज वेतन भी नहीं दिया है। बड़खल,मैना रोहतक,राई सोनीपत,डबचिक होडल, जंगलबैबलर धारुहेड़ा,सीएम सिटी करनाल के कर्मचारियों को दो महीने का वेतन व अन्य पर्यटन स्थलो पर वेतन न देकर खुद मुख्यालय चण्डीगढ़ में दो मई को ही वेतन ले लिया। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने  12 मई को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी की थी इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि 21 मई तक कर्मचारियों के वेतन सहित मांगों का समाधान नहीं निकाला तो इसके खिलाफ निडरता से आन्दोलन करेंगे। बैठक में चेयरमैन सुरेश नोहरा राजबीर सिंह गिरी, सुभाष चन्द्र देशवाल, टीकाराम शर्मा,डिम्बर डागर, देवेन्द्र नम्बरदार, लच्छीराम मुरारी लाल,ज्ञान घई, सुरेश गुढ़ा, कश्मीर सिंह,जयलाल जगता , बलजीत मोर, सुरेश पूनिया ने भी विडियो कान्फ्रेसिंग में हिस्सा लिया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com