Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 2 अप्रैल। हरियाणा पर्यटन निगम प्रशासन की मनमर्जी के खिलाफ गुस्साए सूरजकुंड के होटल राजहंस, सनबर्ड मोटल हरमिटेजहटस, डिजाइन गैलरी, बड़खल झील, मैगपाई अरावली गोल्फ कोर्स के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, उपमहासचिव सुभाषचन्द्र देशवाल, राज्य संगठन सचिव टीकाराम शर्मा, राज्य उपप्रधान डिगम्बर डागर मुरारी लाल, बीरेंद्र शर्मा , मनोज कुमार कर रहे थे उन्होंने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार से 35करोड़ फण्ड पर्यटन निगम के पास आ गया है परन्तु कोरोनावायरस जो होटल राजहंस सनबर्ड मोटल हरमिटेजहटस सूरजकुंड, मैगपाई अरावली गोल्फ क्लब, बड़खल झील, नाहर सिंह महल बल्लभगढ़, कर्णलेक करनाल, एथनिक इण्डिया राई , शमां गुरुग्राम आदि पर्यटक स्थलों के कर्मचारियों को 2 से 7 महीने का वेतन न देकर मुख्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को दे दिया। पर्यटन प्रशासन द्वारा भेदभाव करने की हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने घोर निन्दा करते हुए चेतावनी दी है कि फिल्ड के कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को जल्द खत्म नहीं किया तो  10-11 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़,फरीदाबाद में दो दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन करके बड़े आन्दोलन की कार्रवाई को इंतजाम देंगे। हरमिटेजहट की कमेटी भी गठित की गई जिसमें त्रिपाल तंवर को प्रधान, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सतवीर सिंह को सचिव, तेजपाल को कैशियर, सतीश होडल को उपप्रधान, श्रवण कुमार को आडिटर, रामदास को संगठन सचिव चुन लिया गया है। कर्मचारियों को सनबर्ड मोटल के प्रधान राजेश कुमार यादव, रामजीत सुभाष चन्द्र, जिले सिंह ने भी सम्बोधित किया।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com