Connect with us

Faridabad NCR

सरकारी स्कीमों के बारे में लोगों को किया जागरूक

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 6 अप्रैल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने व जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चीजों की पूर्ति करवा कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार सीजेएम एवं डालसा के सचिव मंगलेश चौबे प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस कार्य में बचपन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे संगठन भी अपना सहयोग दे रहे हैं। पैनल अधिवक्ता आरसी गोला, रविंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता व नीना शर्मा गरीबों व असहायों की सेवा में लगे हुए हैं। लोगों को लाक डॉउन की पालन करने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग की जरूरत  के बारे में  प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा  समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करने के बारे में भी बता रहे हैं। कई संस्थाओ के सहयोग से सरकारी अस्पतालो में आवश्यक मेडिकल उपकरण देने के सफलतापूर्व प्रयास किए गए।  प्रवासी मजदूरों को भूखा नहीं रहने देने के लिए उन्हें खाने-पीने की चीजों का वितरण किया गया। इसके अलावा गरीब लोगों को सुखा राशन बटवाया गया। घरों में जाकर छिड़काव करके सेनेटाइज किया गया, मास्क पहनने के लिये प्रेरित किया गया। एनजीओ को आगे आने के लिये प्रेरित किया गया और उनके माध्यम से आवश्यक वस्तुओं का वितरण करवाया गया। ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के लिये सरकारी विभागों की मदद मांगी गई। पीडीएस की राशन की दुकानों को खुलवाया गया। दूध, गैस, राशन जैसी आवश्यक वस्तुओ का वितरण करवाया गया। हेल्पलाइन नंबर को डाइवर्ट करके मोबाइल फोन से जोड़ा गया। जेल में बंदियों को अंतरिम बेल करवाने में मदद की गई और 100 से ज्यादा लोगों को रिहा किया गया। बच्चों को स्टाफ ने ऑब्जर्वेशन होम से बच्चो को छुड़वाया गया। डालसा स्टाफ ने सरकारी खजाने में पैसा जमा करवाया, ताकि कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके। पुलिस को सभी मौकों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस पोस्ट को सैनेटाइज किया गया। सरकारी स्कीमों के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया गया और विभागों से संपर्क स्थापित करके लोगों की सेवा की गई।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com