Connect with us

Faridabad NCR

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने लॉक डाउन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एक राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में कार्य करके अपनी पहचान बना चुका है। फिलहाल हमारे देश पर कोरोना वायरस जैसी महामारी का संकट मंडरा रहा है। और इससे निजात दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनता से आपस की मेलजोल की चेन तोड़ने की अपील की है ओर सोशल डिस्टेंस के लिए आह्वान किया है। इसके लिए सम्पूर्ण भारत मे जनता कर्फ्यू ओर 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन से हम सभी देश वासियों को अपने अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित रहना है ओर कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए साफ सफाई पर ध्यान देना है। देश की 130 करोड़ जनता में अधिकतर लोग इस लॉक डाउन का पालन कर रहे है लेकिन कुछ जगह पर लोग इस लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे है और सड़कों पर खुले आम घूम रहे है।
इस लॉक डाउन के टूटने ओर कोरोना वायरस जैसी गम्भीर बीमारी को ज्यादा फैलते देख राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने सम्पूर्ण भारत में अलग अलग राज्यों से अपने सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा वीडियो के मध्यम से देशभर में लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच में छत्तीसगढ़ से टाटा शोभा, गीता साहू, हेमा साहू, नंदा पाण्डेय, रूना शर्मा, कंचन सिंह, रूपा दलाई, चंडीगढ़ से सोनिया मनचंदा, कविता अरोड़ा चुग, पूनम सूदन, गीतू जैन, रेखा महाजन, पंचकुला से सरोज भारती, मध्यप्रदेश से सपना मिश्रा, महाराष्ट्र से धारणा अवस्थी, नागपुर से मीना तिवारी, बरेली से अंजली पाण्डेय, रंजनी पांडे, आयुषी रस्तोगी, सोनम रस्तोगी, कामिनी शुक्ला, पूजा गुप्ता, ममता वर्मा, सोनम, हरियाणा से अम्बिका शर्मा, रेखा हिसार, रेखा फरीदाबाद, लतिका दास अम्बाला, आंध्रप्रदेश से कृष्णा वेणी, राजस्थान से रेनुका यादव, पूजा पाठक, इन सभी जागरूक महिलाओं ने जागरूकता अभियान चला कर लॉक डाउन का पालन करने और डब्ल्यू एच ओ द्वारा बताए सभी नियमो का पालन करने के लिए सभी को अपनी अपनी वीडियो के माध्यम से देश भर में जनता जनार्दन को जागरूक किया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम का देशहित में किया गया कार्य अति सराहनीय है। देश की महिलाओं में व आम जनता में इस लॉक डाउन का पालन करके अपने घरों में रहने की जागरूकता बढ़ी है। अम्बिका शर्मा जी सभी बहनो व भाइयों का धन्यवाद करती है और उन्हें गर्व है कि उनके संगठन की टीम देश हित कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com