Connect with us

Faridabad NCR

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स का नया सत्र आरंभ : अम्बिका शर्मा

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा दिनांक 18 मार्च, 2020 को सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स का नया सत्र शुरू किया जा चुका है। संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने आज फरीदाबाद के हनुमान नगर में जाकर संचालिका सीमा बाल्यान जी द्वारा संचालित सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स के नए सत्र का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा इस कोर्स के माध्यम से गरीब व पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं व बच्चियों को प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जाता है। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं इस क्षेत्र में अपना व्यवसाय खुद खोल कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। आज संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने नए सत्र के शुभारंभ के बाद पिछले सत्र का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रशिक्षण पत्र वितरित कर उनको सम्मानित किया। संगठन के मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को लेकर अम्बिका शर्मा जी अलग अलग राज्यों में महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करती रहती हैं। अम्बिका शर्मा जी की इस मुहिम में संगठन की कार्यकर्ता रेनू बाला जी का बहुत सहयोग रहा है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com