Connect with us

Faridabad NCR

सैन समाज ने ओबीसी सैल भाजपा के जिलाध्यक्ष का किया सम्मान

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 9 दिसम्बर। सैन समाज फरीदाबाद द्वारा डबुआ कालोनी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद ओबीसी सैल का भगवान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता राजीव बालियान ने की।
इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिला ओबीसी सैल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर व नरेन्द्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे पर काम कर रही है ओर पिछड़े वर्ग को साथ लेकर ही आगे बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रदेश में मान-सम्मान मिल रहा है।
इस अवसर उपस्थित पिछड़े वर्ग के सभी लोगों ने भगवान सिंह को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद किया।
सम्मान समारेाह में मुख्य रूप से कुलदीप सैन, योगेंद्र, मनोज, हरीश, संजीव, अनुज, सोनू, सोमबीर, अमित, अनिल धामा,अनिल राणा, प्रमोद, राजकुमार, संदीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com