Connect with us

Faridabad NCR

टीम विजय प्रताप का अभियान जारी, हजारों घरो तक पहुंचाई राहत

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 24 अप्रैल। टीम विजय प्रताप का राशन वितरण अभियान लगभग एक महीने से लगातार जारी है और अब तक बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार से भी अधिक घरों तक राशन पहुंचा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन हजारों लोगों को खाने के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। शुक्रवार को उनकी टीम ने दयालनगर, एकता नगर, ए सी नगर, कल्याणपुरी, नेहरू कॉलोनी, जमाई कॉलोनी में 1300 लोगों को खाना भिजवाया और तकरीबन 110 परिवारों को राशन भिजवाया। इसके अतिरिक्त टीम विजय प्रताप प्रतिदिन 100 लोगों का खाना शारदा फाउंडेशन को पहुंचा रहे हैं। विजय प्रताप की टीम ने शुक्रवार को भी अनेक क्षेत्रों में उचित दूरी बनाते हुए लोगों को खाना बांटा। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि उनका ध्येय है, उन जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना, जो लॉकडाउन के बाद मिल रही सरकारी सुविधाओं से भी वंचित हैं। लॉकडाउन के लम्बे पीरियड के चलते आज बहुत से परिवार खाने एवं राशन के लिए परेशान हैं। ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरू होने वाला है और लोग अपने घरों में बंद है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है, उनकी जरूरत का सामान लोगों तक पहुंचाया जाए। टीम विजय प्रताप आटा, सब्जी, चावल, दाल, चीनी, तेल आदि सभी रोजमर्रा की वस्तुएं लोगों को पहुंचा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com