Connect with us

Faridabad NCR

आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है : तेजवंत सिंह बिट्टू

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 7 जून। आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना की अगुवाई में बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू एवं संगठन मंत्री जोगिंदर चंदीला ने फतेहपुर में आम आदमी परिवार को बढ़ाया। आज पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रकाशो देवी, हरीश चंदीला, अरेंद्र सिंह, मनीष चंदीला, जितेंद्र सिंह, विवेक चंदीला, बीरबत, मोहित चंदीला, धीरेंद्र सिंह नीरज चंदीला, प्रिंस चंदीला, मोहित चंदीला, निमित चंदीला आदि प्रमुख रहे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह ने कहा है कि हलके में पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के अंदर अधिकतर क्षेत्रों में मजबूत संगठन खड़ा हो चुका है। आज हर व्यक्ति भाजपा जजपा की सरकार से परेशान है। इनेलो पार्टी दिन प्रतिदिन रसातल में जा रही है और कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। देश में एक ऐसी पार्टी आम आदमी पार्टी ही है जो सभी वर्गों का भला चाहती है। लोग सिर्फ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की नीतियों पर ही भरोसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में जिस तरह दिल्ली में विकास को गति दी गई है। आप के सत्ता में आने पर हरियाणा में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com