Connect with us

Faridabad NCR

तीनों कृषि अध्यादेश किसानों की आजादी को विस्तारित करेंगे : सुखबीर मलेरना

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 3 अक्तूबर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अध्यादेशों के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के साथ एक किसान प्रैसवार्ता का आयोजन बल्लभगढ़ के नाहर सिंह पैलेस में किया। स्थानीय किसानों ने कृषि अध्यादेशों को किसान हितैषी बताया और कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा, वो अपनी फसल मनचाही कीमत पर और मनचाहे ग्राहकों को बेच सकते हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री से धान का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी करने की मांग की। प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए सुखबीर मलेरना ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबंधित। किसानों को मजबूती प्रदान करने एवं सक्षम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों को कृषि अध्यादेशों के फायदे बताएगा और उनको गांव-गांव जाकर जागरूक करेगा। इस विधेयक के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों पर सुखबीर मलेरना ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि विपक्ष इस बिल को समझने की बजाय राजनीति कर रहा है। सडक़ों पर जो भी विरोध कर रहे हैं, वो विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता हैं, न कि किसाना। इस अवसर पर स्थानीय किसान यशमोहन सैनी फतेहपुर बिल्लौच, चौ. राजेन्द्र सिंह सहराला, महताब सिंह सैनी, नंदलाल कटारिया, अजीत भाटी, चौ. डिप्टी सहराला, जिला महामेंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रहलाद बांकुरा आदि मौजूद थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com