Connect with us

Faridabad NCR

क्राइम ब्रांच 65 की बड़ी कामयाबी, लेक्मे कंपनी के नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने नकली प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित उर्फ विष्णु तथा नवीन का नाम शामिल है। आरोपी अमित उर्फ विष्णु बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 तथा नवीन शिव कॉलोनी का रहने वाला है। इस मामले में आरोपी विष्णु का भाई विपुल पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह कंपनी विपुल तथा विष्णु चलाते थे तथा नवीन इस कंपनी में मैनेजर का काम करता था। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों की सोच से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी लेक्मे के नकली प्रोडक्ट बनाकर बेचते थे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस थाना आदर्श नगर एरिया में स्थित प्लाट न. 634/62 बल्लबगढ़ में रेड की। पुलिस द्वारा मौके पर जिला ओषधि व कोस्टमैटिक नियन्त्रण अधिकारी तथा लक्मे कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। वहां पहुंचने पर देखा तो पाया की 20 से 25 ड्रामों में लेक्मे का नकली माल भरा हुआ है। अधिकारियों द्वारा मोके से फर्जी लेक्मे के प्रोडक्ट के सैंपल लिए गये तथा लेक्मे की मोहर लगाने वाली 4 मशीन, 6 डाई, 1 कंप्रेसर, 4 फिलर, 2 पैकिंग मशीन तथा 26 प्राइस टैग बरामद किए गए। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए के करीब है।

आरोपियों को काबू करके थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की षड्यंत्र, धोखाधड़ी तथा कॉपीराइट एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाजार में भारी मात्रा में इस प्रोडक्ट को बेचने का काम कर रहे है व 2 साल से यह नकली प्रोडक्ट बनाने का काम कर रहे है। इससे पहले भी पिछले वर्ष आरोपियों के कब्जे से दो ट्रक माल बरामद किया गया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें फरार चल रहे आरोपी विपुल को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता।

बरामदगी :-

FINISHED GOODS

1. LAKME BB PERFECT RADIANCE CREAM 60 ML 108 NOS.
2 .LAKME ABSOLUTE PERFECT RADIANCE 15 GM 564 NOS.
3. LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION CASE CREAM 9 GM 6284 NOS.
4.LAKME 9 TO 5 WHITENESS FOUNDATION 6 GM 4364 NOS.
5.LAKME 9 TO 5 BB BRIDE BENEFITS CREAM 30 GM 228
6. LAKME BB PERFECT RADIANCE CREAM 60 ML 108 NOS.
7. LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION 30GM 2528 NOS.
8. LAKME ABSOLUTE BLUE FERFECT MAKEUP 30 GM 1117 NOS.
9. LAKME BB CREAM SPF 15 OIL FREE NATURAL 360 NOS.
10. LAKME 5 IN ONE MATTE LIPISTICS 456 NOS.
11.LAKME LAKME BB CREAM SPF 15 OIL FREE 72 NOS.
12. LAKME PERFECT RADIANCE SKIN LIGHT DAY CREAM 72 NOS.
13 .LAKME 9 TO 5INFALLIBLE MALTYING DOSE 432 NOS.
14. ELLE 18 COLD RADIANCE YOUTH INFINITY 84 NOS.
15. LAKME 9 TO 5 FACE CONTOUR FOUNDATION 180 NOS.
16 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE MAKEUP PRIMER 48 NOS.
17 .LAKME ABSOLUTE PERFECT RADIANCE COMPACTS 2500 NOS.
18 .LAKME SUN EXPERT 40 SPF 1505 NOS.
19. ELLE 18 FACE CONTOUR FOUNDATION 650 NOS.
20.LAKME NATURAL COLOUR RADIANCE COMPECT BOX 156 NOS.
21. LAKME PERFECT RADIANCE SKIN LIGHTENING SPF 132 NOS.
22. LAKME INFALLIBLE MATTIYING BASE 3408 NOS.
23. LAKME ABSOLUTE REDME SKIN LIGHTNING COMPACT 12000 NOS

RAW MATERIAL

1 LAKME 9 TO 5 COMPLEXION CASE CREAM 9 GM WRAPPERS 17900 NOS.(89.5 KG)
AND TUBE 4250 NOS. (21.25 KG.)
2 .LAKME ABSOLUTE BRIGHTNING DAY CREAM WITH SUNSCREEEN 15 GM EMPTY TUBE 1600 NOS.(8 KG.)
3 .ELLE 18 FACE CONTOUR 45 GM 1600 NOS. (16 KG)
4 .LAKME 9 TO 5 MATTE FOUNDATION 45 GM 1300 NOS. (13 KG)
5 .LAKME 9 TO 5 WHITNING MOUSE FOUNDATION 6 GM 8750 NOS. (35 KG)
6 .LAKME HIGH DEFINATION FOUNDATION OIL 1100 NOS. (11 KG)
7 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE MAKEUP 35 ML 1400 NOS. (10 KG)
8 .LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION 12 PCS. PACKING BOX 9 GM 32 KG
9 .LAKME 9 TO 5 BB BRIGHT BENEFIT CREAM 30 GRAM 2600NOS.
10. LAKME 9 TO 5 BB CREAM FOUNDATION 2100 NOS. (21 KG.)
11 .LAKME 9 TO 5 YOUTH INFINITY SKIN SCULPTING 500 NOS. (2.5 KG)
12. LAKME ABSOLUTE EYE SHADOW PALETTE MIDNIGHT MAGIC 92 NOS.
13 .LAKME BB 2 IN 1 POWDER COMPACT 1370 MOS. (13.7 KG)
14. LAKME SUN EXPERT SPF 40 4000 NOS. (20 KG)
15 .LAKME HIGH DEFINATION FOUNDATION 24 HR.3456 NOS.
16 .ELLE 1 LASTING GLOW COMPACT STICKER 9000 NOS.
17.LAKME FASHION WEEK 8000 NOS.
18 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE 200 NOS.

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com