Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर पुष्प अर्पित किए

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 25 सितम्बर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 कार्यालय पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सादगी से मनाई गई।

इस मौके पर परिवहन मंत्री के भाई एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहां की अपने जीवन के 51 वर्षों में पंडित उपाध्याय ने भारत देश को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए थे। उनका जीवन बचपन से ही संघर्षशील रहा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी बीएससी पढ़ाई को करने के बाद भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी लेकिन देश की जन सेवा करने का निर्णय ले चुके पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय सिविल सेवा  को ठुकरा दिया था।  उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पद चिन्हों पर पर ही आज भारतीय जनता पार्टी को देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि जनसेवा का भाव पैदा करने वाले और भारत देश को मजबूत करने की सोच वाले महान व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल जी का जन्म दिवस है।  जिसे भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में बूथ स्तर पर मना रही है। इस मौके पर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा, पारस जैन, कौशल शर्मा ,राकेश वशिष्ठ, निगरानी कमेटी के चेयरमैन महावीर सेनी,चंद्र सेन, लोकेश मंगला भी मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com