Connect with us

Faridabad NCR

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व सांसद नायब सिंह सैनी ने होली मिलन समारोह में की शिरकत

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 13 मार्च। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व सांसद नायब सिंह सैनी ने होली मिलन समारोह में शिरकत की और कहा कि बल्लभगढ़ की रियासत में राजा नाहर सिंह और गुलाब सिंह सैनी का सहरानीय योगदान रहा।
होली मिलन कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि आज बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन बनाकर उनके सैनी समाज को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ के राजा शहीद राजा नाहर सिंह और शहीद गुलाब सिंह सैनी की ऐतिहासिक नगरी है उन्हें यहां आकर काफी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में आकर होली मिलन मनाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से कहा कि बल्लभगढ़ के विकास पुरुष प्रदेश सरकार में तीसरे नम्बर के वजीर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ उनका सैनी समुदाय हमेशा तन मन धन से साथ रहेगा।
परिवहन, खनन एवं कौशल विकास मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी का बल्लभगढ़ की धरा पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और ब्रिज क्षेत्र का एक गहरा नाता है। अगर ब्रज क्षेत्र में मथुरा बरसाने में भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हुई हैं, तो उनका कर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र रहा है। उन्होंने सभी को होली पर्व की दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा आदर्श नगर सामुदायिक भवन में परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। वहीं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया द्वारा गांव मच्छगर में आयोजित होली मिलन समारोह में भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत कर इलाके के लोगों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में दिन-रात विकास कार्य चले हुए हैं। वही देश प्रदेश की सीमाएं भी सुरक्षित है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को भी कंट्रोल करने में हमारा देश अग्रणी रहा है। उसी का परिणाम है आज हम फिर से एक साथ होली जैसा पावन पर्व पर बना रहे।
इस अवसर पर राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, सुभाष सैनी, उमा सैनी, प्रताप भाटी, बबली प्रधान, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बबली, योगेश शर्मा सतवीर शर्मा, हरिकिशन,विनोद वशिष्ट, अशोक, जितेंद्र बंसल सहित कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com