Connect with us

Faridabad NCR

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मुकुल चोपड़ा द्वारा लिखी गई ’बदलता हरियाणा बढ़ता हरियाणा’ पत्रिका का किया गया विमोचन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 18 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा द्वारा तैयार की गई हरियाणा की पत्रिका ‘बदलता हरियाणा, बढ़ता हरियाणा’ का विमोचन भी किया। इस पत्रिका के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार द्वारा किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की नई दिशा देने का कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की राह पर चलने वाली भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताया गया है। पिछले सात सालों में मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रथ पर आगे बढ़ा है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश लोगों के  जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने पत्रिका को देखने के बाद मुकुल चोपड़ा की पीठ थपथपाई और कहा कि आपके द्वारा बनाई गई पत्रिका से लोगों को हमारे द्वारा किए गए जनहितकारी कार्य और योजनाओं के बारे में पता चलेगा जिससे उनको लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुकुल चौपडा की पत्रिका के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस पत्रिका में हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हर क्षेत्र बिजली, स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार,व्यापार, परिवहन जैसी मूलभूत योजनाओं के बारे में बताया गया है और इस पत्रिका में कोविड के दौरान हरियाणा सरकार ने किस प्रकार लोगों के हित में कार्य किये के बारे में भी बताया गया है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने भाजयुमो फरीदाबाद के जिला मिडिया प्रभारी मुकुल चौपडा की प्रसंशा करते हुए कहा कि इनके द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है व इस पत्रिका के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ जन जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नयनपाल रावत, संदीप जोशी,नीरा तोमर, सुमनबाला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com