Connect with us

Faridabad NCR

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में थामा ‘आप’ का दामन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 28 नवंबर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भडाना के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं और फरीदाबाद में पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। रविवार को वार्ड नं. 7 में आयोजित कार्यक्रम में दो दर्जन से अधि कार्यकर्ताओं ने धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा और अपनी आस्था प्रकट की। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में इसेाक लेकर उत्साह एवं जोश है। भाजपा की दमनकारी नीतियों, बढती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम करने को मजबूर है। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी आपसी फूट से उभर नहीं पा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। किसानों के हित में आंदोलन को समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में किसान-मजदूर बचाओ रैली निकाली थी। जिसमें प्रदेश की जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रघबर दयाल, दक्षिण हरियाणा की महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता एवं जोन सचिव ब्रजेश नागर ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधीं नीतियों के विरूद्ध संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता जी के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि, अब यह साफ हो चुका है कि आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों में पार्टी उभरकर आएगी और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। वहीं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वार्ड 7 के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, संगठन मंत्री विनोद भाटी एवं जिला सचिव भीम यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ताधारी भाजपा पार्टी से तंग आ चुकी है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली भाजपा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। एचएसपीसी के डिप्टी सचिव करोड़ों रुपए की रिश्वत लेकर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं और भाजपा गुनगान कर रही है बिना पर्ची-बिना खर्ची का। इस मौके पर नील कमल, मीनाक्षी, सुरेन्द्र सिंह, अमरजीत, कमल, अनूप कुमार, चंदरपाल, शुभम, गंगाराम, प्रीत सिंह, रंजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, विजयराज, रविन्द्र, विवेक कुमार, प्रदीप चुघ, परमजीत सिंह, एस सी बक्शी, राकेश प्रसाद, प्रियंका राजपूत, नील कमल, मीनाक्षी, रॉबिन, मनप्रीत मोंटी आदि ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com