Connect with us

Faridabad NCR

कक्षा दसवीं के परिणाम में आयशर विद्यालय सैक्टर-46 फरीदाबाद शत-प्रतिशत परिणाम देकर चमका

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : आयशर विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता हमेशा साथ देती है। सत्र 2020- 21 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 121 थी, जिसमें 29 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 26 विद्यार्थियों ने 85%- 90% अंक प्राप्त किए।

सेजल ठाकुर ने 98.20 % लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निमेश तिमोथी ने 97% लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एव रिद्धि आनंद ने 96.80% लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विषय टॉपर्स इस प्रकार रहे:-

संस्कृत – शैलजा त्रिवेदी – 100%
गणित (स्टेडर्ड) – सेजल ठाकुर – 99%
हिंदी- सेजल ठाकुर – 99%
कंप्यूटर एप्लीकेशनस – रिद्धि आनंद एवं सेजल ठाकुर – 99%
अंग्रेजी – अरुणिमा सिंह – 98%
सामाजिक विज्ञान – रिद्धि आनंद, सेजल ठाकुर एवं आयुष सिंह – 98%
विज्ञान- सेजल ठाकुर – 98%
पेंटिंग – माधव रत्रा – 97%
फ्रेंच – आयुश सिंह – 97%
एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस – माधव रत्रा – 95%
हिंदुस्तानी संगीत – व्योम गुप्ता – 93%
गणित (बेसिक) – माधव रत्रा – 81%

विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अर्पिता चक्रवर्ती ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com