Connect with us

Faridabad NCR

नगर निगम के पूर्व एसडीओ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 18 जनवरी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है और पूरे हरियाणा में डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों में आस्था जता रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम के पूर्व एसडीओ ओमप्रकाश वर्मा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। जिनकी विधिवत घोषणा मंगलवार को गोल्फ क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता में जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। ओमप्रकाश गुप्ता 37 वर्र्षों तक नगर निगम में अधिकारी रहे हैं और वह शहर के हालातों से भलीभांति परिचित हैं। आज अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ओ पी वर्मा के साथ अनेक धार्मिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी मुलकराज मल्ले, सलीम खान, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी शर्मा, महेश अहलूवालिया, संदीप शर्मा, महेश बजाज, संजय शर्मा एवं पदम भड़ाना आदि मौजूद रहे। प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जोन संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने पार्टी में आने पर ओ पी वर्मा का स्वागत किया और घोषणा की, कि आने वाले पंचायत एवं निगम चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर अपने चुनाव चिन्ह् पर लड़ेगी। जिस प्रकार से चंडीगढ़ चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हालांकि वह अलग बात रही, सत्तारुढ़ दल भाजपा ने बेईमानी से वहां अपनी पार्टी का मेयर बना दिया। इस मौके पर पार्टी शामिल करने वाले नगर निगम के पूर्व एसडीओ ओ पी वर्मा ने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना का आभार जताया और कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में आम आदमी की दु:ख तकलीफों को देखा है, जिससे आहत होकर उन्होंने आम आदमी की सेवा के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि देश में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो गरीब एवं आम आदमी के दर्द को समझती है। श्री वर्मा ने भाजपा सरकार में अलग-अलग जगह से आए अधिकारियों द्वारा शहर को लूटने का काम किया गया है। जिस शहर में उनको मान-सम्मान मिला, सबकुछ मिला, उसके हालात देखकर आज उनको रोना आता है। फरीदाबाद नगर निगम हरियाणा का सबसे अमीर नगर निगम है, मगर अधिकारियों की लूट के चलते आज नगर निगम बर्बादी की कगार पर है। नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते दबंग लोगों ने निगम की सैंकड़ों करोड़ रुपए की संपत्ति को दबाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में जीतकर आती है, तो फरीदाबाद को लोगों के सपनों का शहर बनाकर दिखाएगी, जिसकी लोग आस लगाए बैठे हैं। आज की प्रैसवार्ता में महिला मोर्चा की जोन अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी, जिला सचिव भीम यादव, वीणा वशिष्ठ, जोन उपाध्यक्ष बृजेश नागर, जिला प्रवक्ता हंसराज दायमा, जिला उपाध्यक्ष रघबर दयाल, एस पी मित्तल, शुभांकित गुप्ता, ओल्ड विधानसभा अध्यक्ष शगुनचंद जैन, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष मनीष भाटिया, शैलेन्द्र शर्मा, संजय जुनेजा वार्ड नं. 14, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, डी एस चावला, अजय खटाना, वार्ड नं. 8 से अभिषेक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com