Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची मिल रही नौकरियां : राहुल राणा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : मैं पहले आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठता था आज संगठन ने प्रदेश की कमान मेरे हाथ में दे दी है। जिसके लिए मैं नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। लेकिन याद रखें कि ऐसा केवल भाजपा में ही हो सकता है। यह बात नवनियुक्त भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा ने कही। उन्होंने यहां तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की उपस्थिति में गांव भुआपुर और सेक्टर 82 भतौला में हुए स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित किया।

श्री राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद लोग आश्चर्य में हैं कि बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी मिल रही हैं।पहले रोहतक के लोगों को ही नौकरियां मिलती थीं लेकिन अब पूरे प्रदेश के लोगों को नौकरियां मिल रही है। हरियाणा का युवा आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के झंडे में डंडे का काम करता है। हम युवा मोर्चा में राजनीति और समाजसेवा की बारीकियां सीखते हैं और मुख्य संगठन को उसका लाभ पहुंचाते हैं। हम में से ही आगे लोग विधायिका और नेतृत्व में पहुंचते हैं। जबकि अन्य दलों में परिवारों को ही आगे बढऩे का मौका मिलता है। श्री राणा ने कहा कि विधायक राजेश नागर के व्यक्तित्व के बारे में काफी प्रशंसाएं प्राप्त होती हैं। आज उनसे मिलकर वैसा ही महसूस किया। उन्होंने कहा कि श्री नागर प्रदेश में सबसे अधिक वोट लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके लिए युवाओं को भी बधाई बनती है।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र के अधिकांश युवाओं का सहयोग उन्हें मिला है। आज पूरी दुनिया में सबसे जवान देश भारत और तिगांव के युवाओं की पहली पसंद भाजपा है। हमारे यहां महामारी की दोनों लहरों में युवाओं ने आगे बढक़र सेवा की। यही कारण है कि हमारे यहां कम नुकसान हुए हैं जबकि विकसित देशों में इस महामारी ने अधिक नुकसान किया है।

यहां पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा और विधायक राजेश नागर का फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

इस अवसर पर बाबूजी समरवीर नागर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, खेडी मंडल युवा मोर्चा महामंत्री अरविंद चंदीला, जगत सिंह नागर, हेमचंद नागर, राजवीर नागर, जयपाल नागर, मनोज नागर एडवोकेट, गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष राजेश बैसोया, कृष्ण नागर, कल्ली नागर, रॉकी बैंसला, मयंक निर्मल, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, योगेश तेवतिया, कार्तिक वशिष्ठ, धर्मेंद्र भाटी, गोपाल चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, अजब चंदीला, जगत, बंटी सरपंच, कपिल चंदीला, कर्ण गोयल, संदीप चंदीला, नीरज चंदीला, सुभाष चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com