Connect with us

Faridabad NCR

आउटसोर्सिंग की भर्ती करेगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री के निर्णय पर बी भारतीय मजदूर संघ ने बांटे लड्डू, मनाई खुशी

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 06 अगस्त। भारतीय मजदूर संघ की मुहिम रंग लाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाकर अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति सरकारी एजेंसी द्वारा करने का निर्णय ऐतिहासिक है। भिवानी में 13 व 14 मार्च को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा अधिवेशन में ठेका प्रथा के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया था। सरकार द्वारा अस्थाई मजदूरों के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण फैंसले पर भारतीय मजदूर संघ ने लड्डू बांटकर ख़ुशी व्यक्त की है। बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने मुख़्यमंत्री, अधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारी साथियों को बधाई दी है।

13 व 14 मार्च 2021 को भिवानी में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का अधिवेशन हुआ था जिसमें ठेका प्रथा के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया था । उस प्रस्ताव के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने 25 मार्च 2021 एवं 13 जुलाई 2021 को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया था तथा  प्रदेश के पदाधिकारियों ने सरकार से कई दौर की वार्ता की ।बड़े हर्ष का विषय है कि हरियाणा सरकार ने ठेका प्रथा बंद करने की दिशा में हमारी मांग को मानते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और ठेका प्रथा बंद करने का निर्णय लिया है। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के परेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं समस्त संबंधित अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने मजदूरों के शोषण को रोकने के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साथ ही साथ प्रदेश के समस्त अनुबंध कर्मचारियों को बधाई दी है।भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नीरज त्यागी, उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी,निगम कार्यकारी अध्यक्ष महेश हुड्डा,ग्रुप 4 से पवन सिंह टूरिज्म हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू आर्य, संतोष रावत, कुलदीप गुप्ता, महेंद्र, रमनदीप,जितेंद्र बंसल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार और भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com