Connect with us

Faridabad NCR

हर गाँव व वार्ड तक पहुचाएंगे नेता जी और शहीदों की वीर गाथाएं : मुकेश गौड़ 

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 15 जनवरी। भाजपा जिला कार्यलय पर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद के जिला पदाधिकारियों की एक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, त्रिदेव संपर्क अभियान, त्रिदेव सम्मलेन, प्रधानमंत्री के मन की बात, मोर्चों कार्यकारिणी बैठक आदि आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा युवा कमीशन के चेयरमेन मुकेश गौड़ व जिला प्रभारी कुरुक्षेत्र मेहरचंद गहलोत व मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। गोपाल शर्मा ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने उनकी वीरता को इतिहास के पन्नों से छुपाकर रखा। इतिहास के साथ छेड़छाड़ करके और उनकी फाइलों को दबाकर आजादी के इस महानायक की वीर गाथाएं लोगों से छुपा कर रखी और अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को आजादी के महानायक के रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत कर वीर शहीदों की शहादत के साथ छल करने का काम किया है। कालापानी में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को यातनाएं दी गई और मौत के घाट उतारा गया। कांग्रेस जवाब दें कि क्यों छुपाया कालापानी का इतिहास।

युवा कमीशन के चेयरमेन मुकेश गौड़ ने कहा कि अभी  कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 130 भाजपा पदाधिकारियों का दल काला पानी की यात्रा पर गया और उस पवित्र भूमि को नमन कर वहां की पवित्र मिटटी लेकर आयें, जहाँ असंख्य शहीदों ने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। उन्होंने उस जगह को भी नमन किया जहाँ पर 1943 में नेताजी ने आजादी का झंडा फहराया था। 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर वार्ड व गाँव में मनाई जायेगी। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्त्ता प्रदेश के 7000 गांवों और फरीदाबाद के 132 गांवों में भाजपा कार्यकर्त्ता घर घर जाकर कालापानी की पवित्र मिटटी की सच्चाई और छुपे हुए वीर शहीदों के पराक्रम की अमर गाथाएं लोगों को सुनायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी का सही परिचय 2013 में करवाया था। बारडोली जी का सत्याग्रह जिसमे अंग्रेजों ने घुटने टेके, उनका नेतृत्व पटेल जी के नेतृत्व में हुआ था। बैठक में जिला विस्तारक ललित बंसल, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, पंकज रामपाल, लख्मी चंद भारद्वाज जिला सचिव  हरेन्द्र भड़ाना, पुनीता झा, सुनीता बघेल, रविन्द्र त्यागी, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा, राज मदान, सचिन गुप्ता, जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, एवं युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com