Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम में सैकड़ों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : श्री सिद्धदाता आश्रम में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों, पुजारियों एवं सेवादारों ने लाभ उठाया।

इस कैंप का आयोजन स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा के सहयोग से किया गया। जिसमें बादशाह खान अस्पताल के चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोगों को टीका लगाने का कार्य सुबह ही प्रारंभ हो गया था। जो दोपहर बाद तक चला। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में यहां आने वाले भक्तों, रहने वाले पुजारियों एवं सेवादारों ने पहली और दूसरी डोज का टीका लगवाया।

इस अवसर पर आयोजन टीम से जुड़े व्यक्तियों को आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। वहीं उन्होंने सभी को कोविड वैक्सीन का टीका समय पर लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभी इस महामारी से बचने के लिए यह टीका और बचाव उपाय ही हमारे पास हैं। इसलिए शासन प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता के साथ पालन करें क्योंकि आपकी हमारी जान अपनों के लिए बेशकीमती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शालिनी मंगला ने भी विशेष सहयोग किया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com