Connect with us

Faridabad NCR

डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विभाग द्वारा पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन सेल, वुमन सेल, नेचर इंटरप्रिटेशन सेल, तथा यूथ रेड क्राॅस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से स्नातकोत्तर विभागो की सहभागिता में पावर पांइट प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विशय ‘‘आपदा प्रबंधन: प्राकृतिक तथा सामाजिक मुद्दे रखा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्नातकोत्तर विभागो से कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राश्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत डाॅ. एम.पी सिंह जी थे। जो कि दिल्ली की राश्ट्रीय ‘‘आपदा प्रबंधन’’ प्राधिकरण पैनेलिस्ट के रूप में कार्यरत है। कार्यक्रम की कनवीनर डाॅ. विजयवन्ती (डीन, कला विभाग) और डाॅ रूचि मल्होत्रा (एम. काॅम, विभागाध्यक्ष) थी। डाॅ. सुनीति आहूजा (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी संकाय) और डाॅ. अर्चना भाटिया (मुख्य समन्वयक) कार्यक्रम के विषेश अतिथि थे। डाॅ. विजयवन्ती ने सभी सभागणो का स्वागत किया तथा अपने सम्बोधन में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती हुई समस्याओं से सभी को जागरूक किया तथा उससे निपटने के लिए महिला सषक्तीकरण तथा युवाओं की भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डाॅ जितेन्द्र ढुल, डाॅ. अंजु गुप्ता तथा डाॅ. अर्चना सिंघल उपस्थित थे। कार्यक्रम की संरक्षक कार्यवाहक प्राचार्या डाॅ. सविता भगत ने सभी विद्यार्थियों एवं आयोजनकर्ता शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति में डाॅ प्रियंका अंगीरस, डाॅ. रेखा, डाॅ. इमराना एवं डाॅ. मीनाक्षी हुड्डा सम्मिलित रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशाली (एम.ए. इंग्लिश) दूसरे स्थान पर विकास (एम.एस.सी, कम्पयूटर साइंस) तथा तीसरे स्थान पर मनीषा (एम. काॅम) रहे। कार्यक्रम के अंत में डाॅ प्रियंका अंगीरस ने सभी का धन्यवाद अर्पित किया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com