Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम में पुजारियों सेवादारों को लगी वैक्सीन

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनाराण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा भी पहुंची।

विधायक त्रिखा ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम मानव जाति की रूहानियत के साथ साथ सामाजिक सेवा भी कर रहा है। एक ओर जहां आश्रम लोगों को धार्मिक मार्ग पर चला रहा है वहीं दूसरी ओर वह समाज की हर प्रकार से सेवा भी कर रहा है। श्रीमती त्रिखा ने कहा कि इस कोरोना काल में आश्रम की ओर से प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन व अन्य सामग्री प्रदान की गई वहीं अब वैक्सीन की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। जो कि अन्य संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि वह आश्रम से वर्षों से जुड़ी हैं और यहां आकर उन्हें मन की शांति के साथ साथ मानवता की सेवा की भी सीख प्राप्त होती है। स्वामी जी दिन रात मानवता की सेवा में संलग्न हैं। वहीं जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन एक प्रमुख सहायक साधन है जिसे सभी को लगवाना चाहिए। सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर बीके अस्पताल से आई टीम ने आश्रम के सभी पुजारियों एवं सेवादारों को वैक्सीन लगाई। जिसके बाद सभी के चेहरे खिले से नजर आए।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com