Connect with us

Faridabad NCR

आरडब्लूए एसी नगर ने धूमधाम से मनाया स्चतंत्रता दिवस

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : रैजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन एसी नगर द्वारा नीलम बाटा रोड़ पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने  आरडब्लूए प्रधान दिनेश बंसवाल के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कोरोना वारिार्स को स्मृति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक नरेन्न्द्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हम सभी 15 अगस्त सन् 1947 से आज तक बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहे है। हमें आज सभी महापुरूषों और शहीदों को श्रृद्वांजलि देनी चाहिए जिन्होनें स्वतंत्रता हेतू अपने प्राणों की बाजी लगा दी। भारत की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आजादी के महापर्व में कई महान देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दी तब जाकर यह हमें प्राप्त हुई। आजादी का सही अर्थ वहीं समझ सकता है जिसने गुलामी के दिन झेले हों। कार्यक्रम का आयोजन दिनेश बंसवाल द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर वज़ीर सिंह डागर जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंडल,सीही मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल,अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी,टोनी पहलवान,महेश कुमार तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता तथा आरडब्लूए कीे तरफ से  गजे सिंह,लक्ष्मी गऱीब चन्द,जोगिंद्र चौहान,बशारत हुसैन, दीपक कुमार, अशोक कपूर, नवीन भट्ट, मोनू शर्मा,अनिल बैसला, सुनील बैसला, सुमन, अनिल बघेल, फरीद, हुसैन, राजन जी महाराज, राहुल यादव, मनोज शुक्ला, सुबोध कांत नीरज शर्मा, सुमित, बबलू, सुनील कुशवाहा,संजय, मुख्त्यार उफृ चिंटू, धर्मेंद्र, नितिन, नगेंद्र, सूरज अभिषेक, राज किशोर, लोचन, नेत्रपाल, मोहन, सपन, मोनी, राकेश बंसल, तेज प्रकाश, इमरान, सूरत सांवरिया, राजेंद्र सिंह, सुनील व अजीत मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com