Connect with us

Faridabad NCR

फरीदाबाद पुलिस का उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बना निरीक्षक

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : बता दे कि हरियाणा पुलिस में काफी संख्या में उप निरीक्षक पद के पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिसमें फरीदाबाद पुलिस के उप निरीक्षक फूल कुमार का भी नाम शामिल है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पदोन्नत निरीक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि पदोन्नति पाने वाला निरीक्षक फूल कुमार वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा फरीदाबाद में नियुक्त हैं। हरियाणा पुलिस में पदोन्नत हुए निरीक्षकों से पुलिस के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और मामलों के निष्पादन में सहयोग मिलेगा।

पुलिस आयुक्त ने निरीक्षक फूल कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह पद हासिल किया है, पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है, इसलिए वह और अधिक मेहनत, ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com