Connect with us

Faridabad NCR

प्रार्थना समय, अर्ध-अवकाश व पूर्ण अवकाश के बाद लड़कियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर: उपायुक्त जितेन्द्र यादव

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 31 अक्टूबर। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरकारी स्कूलों में प्रार्थना समय, अर्ध-अवकाश व पूर्ण अवकाश के बाद लड़कियों को  आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि यह शिक्षा विभाग का लड़कियों के आत्म रक्षा में निपुण बनाने के लिए बेहतर कदम है। जिला फरीदाबाद में शिक्षा विभाग इस प्रशिक्षण को बेहतरीन तरीके से लड़कियों को गुर सिखाए।

जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि अब जिला के सरकारी स्कूल की बेटियां अब पेन-पेंसिल और किताबों को हथियार बनाकर अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी। इसके अलावा उन्हें ऐसे गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इन सामग्री के न होने पर भी हाथ व पैरों की तकनीक से भी खुद को असामाजिक तत्वों से बचाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने इस कार्यक्रम को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का नाम दिया है। इसमें मुख्यालय स्तर पर मास्टर ट्रेनर आएंगे। प्रति मास्टर ट्रेनर तीन सरकारी स्कूलों का चयन करेगा। जिसमें वह प्रार्थना समय, अर्ध-अवकाश व पूर्ण अवकाश के बाद लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। मुख्यालय ने इस कार्यक्रम को 8 नवंबर से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस योजना के अंतर्गत प्रति स्कूल में 30 से 35 लड़कियों का ग्रुप बनेगा। जिसमें वह मास्टर ट्रेनर से आत्मरक्षा का गुर सीख सकेंगी। मास्टर ट्रेनर 3 माह या फिर 75 दिन तक बेटियों को ट्रेंड करेंगे। ट्रेनिंग के दौरान स्कूल हेड, महिला शिक्षिका व एक पीटीआई की उपस्थिति होनी अनिवार्य है। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला के सरकारी स्कूलों की लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय से मास्टर ट्रेनर आएंगे। इसमें विशेष बात यह है कि लड़कियों को पेन, पेंसिल व किताबों से बचाव कर अपनी सुरक्षा करना भी ट्रेनर की ओर से सीखाया जाएगा। सहायक परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा विभाग, शिक्षा निदेशालय की मुहिम काबिले तारीफ है। क्योंकि आजकल बेटियों के प्रति शारीरिक व मानसिक शोषण बढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यालय ने उन्हें आत्मरक्षा गुर सिखाने का फैसला लिया है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com