Connect with us

Faridabad NCR

अजीत भाटी एडवोकेट बने किसान कांग्रेस के प्रदेश ज्वाइंट कार्डिनेटर

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 23 सितम्बर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस किसान के चेयरमैन धर्मबीर ने फरीदाबाद के कांग्रेसी नेता अजीत भाटी एडवोकेट (छांयसा) को हरियाणा किसान कांग्रेस का ज्वाइंट कार्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति धर्मबीर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से सलाह मशविरा करने के उपरांत की है। अपनी नियुक्ति पर अजीत भाटी एडवोकेट ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कु.शैलजा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा किसान कांग्रेस के चेयरमैन धर्मबीर सहित तमाम शीर्ष एवं फरीदाबाद जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और किसान कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करेंगे। साथ ही किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेगें।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com