Connect with us

Faridabad NCR

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा फ़रीदाबाद द्वारा महिला सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 07 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज कन्वेनशन हॉल सेक्टर 12 फ़रीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा फ़रीदाबाद द्वारा महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विशिष्ट अतिथियों नगर निगम महापौर सुमनबाला, ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बढ़कल की विधायक सीमा त्रिखा, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद अजय बैंसला,प्रदेश पदाधिकारी महिला मोर्चा रेणु भाटिया, प्रवीण जोशी, कुसुम महाजन, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा किरण सौरोत के साथ दीप प्रज्वलन करके विधिवत शुरुआत की। दीप प्रज्वलन के बाद संगीत स्कूल की लड़कियों द्वारा वन्दे मातरम् गीत गाकर देश प्रेम का संदेश दिया गया। नारी का सम्मान गीत के माध्यम से श्रीमती मुंजाल की संगीत एकेडमी की लड़कियों ने सभी लोगों को ‘नारी का करे सम्मान’ संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज़्यादा महिला शक्तियों को सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद इंटरनैशनल शूटर फ़रीदाबाद की बेटी श्वेता चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए देश के विकास में नारियों की भूमिका की बात कही। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली पार्षद बहनों नीतू भाटी, ललिता यादव, सोमलता भड़ाना, गीता रक्षवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। फ़रीदाबाद की पंच, सरपंच व ज़िला परिषद की बहनों और NGO के माध्यम से महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया गया। किन्नर समाज की संजना बाई जो बहुत से सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ी हैं उनको भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की गई है। माँ बेटी बहन पत्नी के रूप में महिला का प्यार व त्याग देखिए, उस प्यार और त्याग की तुलना किसी से नहीं कर सकते। बेटा जब प्रदेश को जाए सब चाहे मेरे लिए कुछ लेकर आए, पर माँ कहे मेरे लिए कुछ ना लाए पर मेरा लाल लौट कर आए। बहन के रूप में भाई से इतना लगाव है कि राखी के दिन भाई की लम्बी उमर की प्रार्थना करती है। बेटी से ज़्यादा माँ बाप की सेवा बेटा नहीं कर सकता। पत्नी के रूप में करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की दुआएं माँगती हैं। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा वैसे तो हर दिन महिला दिवस है लेकिन महिला दिवस आयोजित करने से हम सभी को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की उन्नति और प्रगति के लिए प्रेरणा मिलती हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी। विधायिका सीमा त्रिखा ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं जो महिलाओं और बेटियों के लिए बनाई है महिला दिवस के माध्यम से उनको पहुँचाया जा सके। महिलायें समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। कोरोना महामारी के दौरान महिला बहनों ने चाहे वो पुलिसकर्मी हैं डॉक्टर है या आंगनवाड़ी वर्कर हैं सभी ने बेहतरीन योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला वेदना और संवेदना का सूचक है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। प्रदेश प्रवक्ता रेणु भाटिया ने सभी से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। महिलाओं सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा हमारे मन के अंदर अगर अपना सम्मान होगा उस दिन सभी महिलाओं का सम्मान होगा। हमें अपना सम्मान खुद कराना है शहर की मेयर सुमन बाला ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां नारी का पूजन होता है वहाँ देवता वास करते हैं और जहां देवता का वास हो वहाँ सब कुछ अच्छा होता हैं इसलिए बेटियों का सम्मान करें।
महिला मोर्चा की अध्यक्षा राजबाला सरधाना ने कहा की महिला मोर्चा की पूरी टीम महिलाओं के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुँचाकर महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाएँगे। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्षा राज बाला सरधाना महामंत्री प्रतिभा तिवारी, ममता राघव महिला मोर्चा की ज़िला पदाधिकारी ललिता यादव, मेघना श्रीवास्तव, गीता सिंह, अलका भाटिया, सोनिया ठाकुर, अलका शर्मा, संगीता नेगी, बिन्ते जै़नब नक़वी, ज्योति रावत, अनीता अग्रवाल, प्रिया सहगल, ज़िला महामंत्री मूल चंद मित्तल, ज़िला सचिव भारती भाकुनि, सुनीता बघेल, पुनीता झा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता और बहनें उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com