New Delhi Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के समर्थन में आज नारायणा में इन्द्रप्रस्थ संजीवनी ने विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता श्री उदय सिंह, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आर पी सिंह, भाजपा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री विरेन्द्र बब्बर, भाजपा जिला करोल बाग अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, भा.ज.यु. मो. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वासू रूखड़, भाजपा अ.ज.मो. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल, नारायणा थानाध्यक्ष श्री समीर श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी अतिथियों ने भंडारे में बारी-बारी से श्रमदान किया। श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान के बारे में संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा ‘गंगापुत्रÓ ने कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए लोगों में भारी उत्साह है। दुर्भाग्य से लगभग तीन दशक से प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा अदालत में लटका था, लेकिन अब जब कोर्ट की हरी झंडी मिल गई है तो देश भर से लोग अपनी ओर से मंदिर निर्माण में अपना योगदान कर रहे हैं। लोगों की भावना को बल देते हुए संस्था ने इस विशाल भंडारे का आयोजन किया और मौके पर संस्था के अध्यक्ष आरएसएस के वरिष्ठ नेता उदय सिंह को 11000 रुपए की सहयोग राशि मन्दिर निर्माण के लिए समर्पित की। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यह अभी शुरुआत है, धीरे-धीरे लोगों का उत्साह और बढ़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों को श्रीराम दरबार के सुंदर चित्र भी भेंट किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रश्मि मल्होत्रा, श्री सागर सेन, श्री संजीव गुप्ता आदि ने महती भूमिका निभाई।
Home Hindutan ab tak special इन्द्रप्रस्थ संजीवनी ने श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान में दिया योगदान, विशाल भंडारे...