Connect with us

Faridabad NCR

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरुप होगी संगठन की नियुक्तियां : पवन शर्मा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर पर कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया के दिशा निर्देश पर राजस्थान के सवाईमाधोपुर से वरिष्ठ कांग्रेसी पवन शर्मा जिला प्रभारी के रूप फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र पहुंचे, जहां संगठनात्मक चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और उनसे रायशुमारी की। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के संयोजन में खेडक़लां में आयोजित तिगांव क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे प्रभारी पवन शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मीटिंग की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता युद्धवीर झा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के समक्ष खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि बिना संगठन के उनकी स्थिति बगैर हथियार वाले योद्धा की तरह है इसलिए संगठन को जल्द से जल्द बनना अति आवश्यक है क्योंकि संगठन बनने से कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार होगा और संगठन बनने से चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। मीटिंग में पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि संगठन न होने के बावजूद तिगांव क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की आवाज बुलंद करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है, लोगों की बिजली, पानी, सीवरेज व अन्य समस्याओं को लेकर गूंगी बहरी भाजपा सरकार को धरने-प्रदर्शन व पदयात्राओं के माध्यम से नींद से जगाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम, लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में संगठन का होना अति आवश्यक है, इसलिए पार्टी हाईकमान को चाहिए कि वह कर्मठ, मेहनती व समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दे ताकि पार्टी चुनावों में अच्छे परिणाम हासिल कर सके।  ललित नागर ने प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि तिगांव क्षेत्र में पहले दो मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे, लेकिन बड़ा क्षेत्र होने के चलते अब यहां पांच मंडल अध्यक्ष बनाए जाए, हर मंडल में चार-पांच सेक्टर बनाए जाएं और उनके नीचे बूथ कमेटी बनाई जाए, जिससे कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके। कार्यकर्ताओं की बातें सुनने के बाद कांग्रेस प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि हम सभी कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है और हम सभी कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जो किसी भी प्रतिद्वंदी को पटखनी देने का दम रखती है। हर पार्टी की रीढ़ उसका संगठन और कार्यकर्ता होते है और कांग्रेस पार्टी के पास मेहनती कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज है, पार्टी हाईकमान संगठन विस्तार को लेकर अब गंभीर है और इस दिशा में कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की रचना पार्टी के नियम-नीति के अंतर्गत होगी और कांग्रेस पार्टी अंतिम पंक्ति में बैठे वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताटों को सम्मानपूर्वक पार्टी से जोड़ेगी और जिम्मेवारी देगी, जो लोग सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे है और मेहनती है, उन्हें व्यवस्थाओं में जोड़ा जाएगा ताकि संगठन मजबूत हो। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्र्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का यही लक्ष्य है कि हरियाणा में कांग्रेस का मजबूत संगठन का गठन किया जाए और कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को इसमें तवज्जो दी जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने जोश का कम न होने दे और पूरे मनोबल के साथ चुनावों की तैयारियों में जुट जाए और जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और आपमें से ही मेहनती लोगों को इसमें समायोजित किया जाएगा। इस मौके पर कल्याण सिंह, बालकिशन वशिष्ठ, सत्यवीर नागर, रामचरण नंबरदार, महेश नागर, रिजवान आजमी, रुपेश मेम्बर, सुरेंद्र नेताजी, अशोक रावल, संजय कौशिक चेयरमैन, बाबूलाल रवि, अखिलेश शर्मा, डा. राजकुमार, पूरन चंद, डा. नफीस, कौशल चुघ, रामअवतार सिंह, राजकुमार शर्मा, मुकेश वाल्मीकि, ब्रहम प्रधान, अशोक शर्मा, अशोक खुराना, मनोज नागर सहित तिगांव क्षेत्र के अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com