Faridabad NCR
मनोनीत पार्षद के सम्मान में आयोजित रोड शो को दिखाई हरी झंडी

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ किसान भवन के पास से नवनियुक्त मनोनीत पार्षद योगेश शर्मा के सम्मान में आयोजित भव्य रोड शो को झंडी दिखाई। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ही दुनिया की ऐसी बड़ी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान देकर चलती है उन्होंने नवयुक्त मनोनीत पार्षद योगेश शर्मा को बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में विकास की लहर चली हुई है जिसका जीता जागता उदाहरण बल्लभगढ़ विधानसभा है जिसमें हरियाणा सरकार ने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराए गए हैं और कुछ कार्य बल्लबगढ़ में जल्द ही शुरू होने वाले हैं। बल्लभगढ़ को शिक्षा कहां बनाया गया है। बल्लभगढ़ शहर को जाम मुक्त करने के लिए फ्लाईओवर का कार्य चल हुआ है।
मनोनीत पार्षद योगेश शर्मा और उनकी टीम ने विधायक मूलचंद शर्मा का बड़ी माला के साथ भव्य स्वागत किया।
यह सम्मान यात्रा बल्लभगढ़ के किसान भवन सुभाष कॉलोनी से शुरू होकर सेक्टर 62 तक निकाली गई।
इस मौके पर खुली जीप में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद रविभगत, पार्षद महेश गोयल,पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद किरण बाला,स्वराज भाटी,महावीर सैनी,जयप्रकाश, ज्ञानेंद्र भारद्वाज,सुषमा यादव,मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी,मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, कार्तिक वशिष्ठ,रवींद्र वैष्णव ,सुनील शास्त्री सहित भाजपा पदाधिकारीगण और युवा मोर्चा बल्लभगढ़ की टीम ओर शहरवासियों ने भाग लिया।