Faridabad NCR
38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-प्रिया वेंकटरमन के शास्त्रीय नृत्य को देखने उमड़े पर्यटक

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 22 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में बड़ी चौपाल पर शुक्रवार शाम को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं शास्त्रीय नृत्यांगना प्रिया वेंकटरमन ने शानदार प्रस्तुति का नजारा पेश किया। उनके शास्त्रीय नृत्य को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही। उन्होंने विश्व के प्रसिद्ध मेले के आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन निगम मंत्री डा. अरविंद शर्मा का धन्यवाद किया। नृत्यांगना प्रिया वेंकटरमन द्वारा दी गई शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। बता दें कि प्रिया वेंकटरमन पद्मभूषण से सम्मानित सरोजा वैद्यनाथन की शिष्या हैं। प्रिया वेंकटरमन ने देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर अपनी प्रसिद्ध नृत्य शैली का प्रदर्शन किया है।