Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा ओबीसी मोर्चा के बल्लभगढ़ और आदर्शनगर मंडल अध्यक्षों ने की अपने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 05 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा के बल्लभगढ़ और आदर्श नगर मण्डल में ओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आदर्श नगर व बल्लभगढ़ मंडल के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों जितेश कुमार व नन्दकिशोर वर्मा ने अपने अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर कर भाजपा ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष भगवान सिंह ने दोनों मंडलों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। ओबीसी मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन की रीति नीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी ज़िला और मंडल के कार्यकर्ता संगठन विस्तार के काम में लगे हुए हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता समाज व जनसेवा के काम में लगकर लोगों को मदद मुहैया करवाने का कार्य और टीकाकरण अभियान में भी हमारे कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के कुछ मंडलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है और बकाया मंडलों की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। मंडलों की कार्यकारिणी घोषित होने से संगठन विस्तार में तेज़ी आएगी और जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने में आसानी होगी। इस बैठक में ओ बी सी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह, प्रदेश के सचिव रामेश्वर सिंह प्रजापति, आदर्श नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा, बल्लभगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, मोर्चे के ज़िला महामंत्री प्रवीण चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, ज़िला सचिव हुक्म सिंह बघेल, ज़िला मीडिया प्रभारी पवन सैनी, ओ बी सी मोर्चा के आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष जितेश कुमार, मोर्चा के बल्लभगढ़ मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर वर्मा, मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com