Connect with us

Faridabad NCR

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सेक्टर 18 में खोला गया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 22 सितंबर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा एक सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी के निर्देशन में, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा तरसेम शर्मा जी की अध्यक्षता में व जिला सचिव पूजा चौधरी जी के संयोजन में फरीदाबाद के सेक्टर 18 में एक बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला सचिव पूजा चोधरी जी द्वारा यह सिलाई सेंटर चलाया जाएगा। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि हम फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं जिससे गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भरता मिलेगी और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। हमारे संगठन का उद्देश्य  महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस आयोजन में संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष तरसेम शर्मा जी,  जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर जी, जिला उपाध्यक्ष सीमा बाल्यान जी, जिला संयोजक मोनिका गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष बेबी बाला जी, जिला सचिव पूजा चौधरी जी, कुसुम प्रजापति जी, चरण सिंह जी आदि सदस्य शामिल थे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com