Connect with us

Faridabad NCR

दीनदयाल उपाध्याय की 105 जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित किये

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : दीनदयाल उपाध्याय की 105 जयंती पर हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित किये।
विपुल गोयल बोले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए और देश की तरक्की की बात करने में बीता था।
विपुल गोयल का बयान पंडित दीनदयाल जी ने समाज की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया पंडित दीनदयाल जी के ही कारण आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है माननीय नरेंद्र मोदी जी देश के विकास में चहुमुखी योगदान कर रहे हैं और हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री उसमें अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
आज उन्हीं के पद चिन्हों पर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही हैं और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ देने का कार्य कर रही है।
भाजपा की अंत्योदय योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की नीति का ही परिणाम है जो अंतिम व्यक्ति के लोगों को लाभ पहुंचा रही है।
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर मुकेश पंडित, राजकुमार राज, जितेंद्र गर्ग, विजय शर्मा, जवाहर बंसल, जावेद खान, अजय सोनी, गोपाल शर्मा, कुलदीप सिंघल, गोविंद गुप्ता, बसीर अहमद, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com