Connect with us

Faridabad NCR

बल्लभगढ़ वासियों को करीब 50 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों की शुरुआत का तोहफा देंगे परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा 

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 30 दिसंबर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा नए साल में बल्लभवासियों को करीब पचास लाख से ज्यादा के विकास कार्यों की शुरुआत कर तोहफा दे जा रहे हैं। इसी कड़ी में वह 31 दिसंबर शुक्रवार को शाम 4 बजे बल्लभगढ़ की भीमसेन कॉलोनी में बनाई जाने वाली गलियों के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
इसके अलावा नव वर्ष 2022 की 1 जनवरी 2022 को दिन में 12:00 बजे सेक्टर 3 में करीब 25 लाख की लागत से बनाए गए दाना पानी पार्क का उद्घाटन करेंगे।
इसके उपरांत 1 जनवरी 2022 को शाम 4 बजे हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पंजाबी वाडा बल्लभगढ़ में बनाई जाने वाली आरएमसी सड़क के कार्य का शुभारंभ करेगें। उपरोक्त कार्यो पर करीब 50 लाख की धनराशि परिवहन मंत्री के ऐच्छिक कोष से खर्च की जा रही है।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com