Connect with us

Faridabad NCR

क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने संजय कॉलोनी से गुम हुई 18 वर्षीय लड़की को मिलाया परिजनों से

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सुरजीत की टीम ने संजय कॉलोनी से गुम हुई लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद कर परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।
लड़की घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। परिजनो के मुताबिक लड़की 24 जनवरी को संजय कॉलोनी अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। इस संबंध में थाना मुजेसर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद किया है। लड़की ओल्ड फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रही थी। जो किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के बारे में थाना मुजेसर में सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया उपरांत लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com