Connect with us

Faridabad NCR

सरदार कुलदीप साहनी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का किया आभार व्यक्त

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj :19 फरवरी। भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति पर सरदार कुलदीप साहनी ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ तथा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
साहनी ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूर्ण मान-सम्मान दिया जाता है, जिसका वे प्रत्यक्ष उदाहरण है कि उन जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आश्वासन दिया कि वे तन-मन से पार्टी की सेवा में जुटकर पार्टी को मंडल स्तर पर और आगे ले जाएंगे। साहनी ने कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय लेकर फैसले होंगे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती दी जाएगी।
वहीं आज सरदार कुलदीप सहानी की नियुक्ति पर सेवादार टेकचंद नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), दिनेश छाबड़ा, चुन्नीलाल चोपड़ा, विष्णु सूद, राकेश मढिय़ा, संजीव कैथ, सरदार जरमेज सिंह चौहान, सरदार प्रीतपाल सिंह चौहान, सरदार नरेंद्र सिंह कलसी, सरदार हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह साहनी, इन्द्रसिंह साहनी, मिश्र देवी, जय कत्याल, तेजिन्द्र सिंह चड्ढा, नवीन पसरिचा, सरबजीत सिंह चौहान, पंकज कपूर तथा चयन पसरिया ने हार्दिक बधाई देते मिठाई वितरित की और भाजपा नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com