Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम ने निकाली हजारों के संग तिरंगा यात्रा

Published

on

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के आह्वान पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों, सेवादारों एवं छात्रों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का झण्डा नहीं है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की, देश की आत्मा है। जैसे आत्मा के बिना शरीर में कुछ नहीं रह जाता है, इसी प्रकार तिरंगा हमारे देश भारत के जीते जागते होने का प्रमाण है। स्वामीजी ने कहा कि तीन रंग का यह झण्डा हमें देश की आन बान शान के बारे में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को सम्मान देना चाहिए।
उन्होंने यहां हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों, सेवादारों और छात्रों को तिरंगा झण्डा वितरित किए और यात्रा का नेतृत्व भी किया। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय हिंद के नारों से आसमान गूंज उठा।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com