Connect with us

Faridabad NCR

मणिपुर में महिलाओं की नग्न बर्बरता का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच पुरजोर विरोध करता है

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को देखकर काफी दुःखी व स्तब्ध हैं। अम्बिका शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर सिर्फ मैं ही नही बल्कि संगठन की पूरी टीम व पूरे देश की महिलाएं भी कांप उठी हैं। किस अधिकार से बेकाबू भीड़ ने महिलाओं को नग्‍न अवस्‍था में घुमाया, किस अधिकार से उनका सरेआम कैमरे पर यौन शोषण किया। उनके अंगों के साथ खिलवाड़ और बाद में गैंग रेप करके उन्होंने दिखा दिया कि उन्हें क़ानून का बिल्कुल भी ख़ौफ़ नही है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हमें मणिपुर की भयावह स्थिति का अंदाजा हुआ। ऐसा लगता है कि राज्य की कानून व्यवस्था बिल्कुल अपंग हो चुकी है। वायरल वीडियो से एक बात फिर साबित हुई की हिंसा कहीं भी हो, महिलाओं का इस्तेमाल ताकत दिखाने के लिए होता आया है। महिलाओं के शरीर को शक्ति-प्रदर्शन का जरिया बना लिया जाता है। जिस भारत देश में महिलाओं को देवी का रुप माना गया है उसी भारत के मणिपुर राज्य में देवियों के साथ ऐसा सलूक, ऐसी बर्बरता, ऐसा अपमान देखा गया। संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने देश की राष्ट्रपति आदरणीय द्रोपदी मुर्मू जी से मांग करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला टीम महिलाओं के सम्मान में सदैव खड़ी है व इन शोषित महिलाओं के साथ हुए इस जघन्य अपमान और शोषण के लिए दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com