Connect with us

Faridabad NCR

बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक समूह गायन प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने लिया भाग

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 09 नवंबर। सूरजकुंड मेला परिसर में आगामी 10 नवंबर तक आयोजित सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दिवाली उत्सव के छठे दिन मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों जैसे आइडियल पब्लिक स्कूल फ़रीदाबाद, सैफरन पब्लिक स्कूल फ़रीदाबाद तथाजी.एस.एस.एस., लकड़पुर, फ़रीदाबाद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व अपनी गायन शैली का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह गीतों के माध्यम से पर्यटकों को विभिन्न सकारात्मक संदेश दिए। स्कूली बच्चों ने समूह गायन प्रतियोगिता से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता के बाद अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनकी हौसला अफजाई की गयी।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्कूल
सूरजकुंड दिवाली उत्सव में सांस्कृतिक समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आइडियल पब्लिक स्कूल फरीदाबाद से दक्ष, रिया तिवारी, हिमांशी, कनक को, द्वितीय पुरस्कार सैफरन पब्लिक स्कूल फरीदाबाद से ख़ुशी सुनेजा, काक्षी जोशी, आयुषी आर्य, अंशिका मेहता और तीसरा पुरस्कार जी.एस.एस.एस., लकड़पुर, फरीदाबाद से हिमांशी, चंचल, अमृता दिव्या, नीलम ने प्राप्त किया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com