Connect with us

Faridabad NCR

छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार : मनोज अग्रवाल

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ की बेलतरा विधानसभा सीट के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने कम से कम 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह कुमारी सैलजा के अनुभव और चुनावी प्रबंधन का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में हर तरफ कांग्रेस की जीत के नारे गूंज रहे हैं। मनोज अग्रवाल ने आगे कहा की कुमारी सैलजा के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्होंने बेलतरा विधानसभा सीट पर पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर चुनावी जीत का रोड मैप बनाने का काम किया है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ की एक बूथ स्तर की टीम पिछले एक महीने से बेलतरा विधानसभा में लगातार जनसंपर्क करने का काम कर रही है, जिसकी प्रशंसा खुद कांग्रेस प्रत्याशी अपने चुनावी संबोधन में कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के हुए मतदान के रुझान से कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। मनोज अग्रवाल ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, कुमारी सैलजा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभाओं में उमड़ती भारी भीड़ व अपार जन समर्थन से ये साफ हो चुका है कि कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसका सारा श्रेय कुमारी सैलजा के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। कांग्रेस सरकार द्वारा बीते पांच सालों मे छत्तीसगढ़ की जनता के हितों के लिए गए फ़ैसलों से जनता बहुत खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से यहां का विपक्ष मुद्दा विहीन है यहां की जनता एक बार फिर छत्तीसगढ़ में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में है और निश्चित ही 75 से अधिक सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजय हासिल कर पुन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस के संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यों का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। इस चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं ही कांग्रेस सरकार की ब्रह्मास्त्र हैं। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com