Connect with us

Faridabad NCR

कायस्थों ने कलम-दवात की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

Spread the love

Ghaziabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने सेक्टर 11 प्रताप विहार स्थित प्राचीन शिव मंदिर (कुटी) में स्थापित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अपना वार्षिकोत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में शामिल हुए तमाम कायस्थ बंधुओं ने कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से सर्व समाज के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ चित्रगुप्त पूजा, हवन और महाआरती का अनुष्ठान संपन्न हुआ।
चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के मुख्य अतिथि देवरिया से आए सुरक्षा समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने जहां कायस्थों की एकता पर जोर दिया, वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने चित्रगुप्त पूजा की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। हर घर श्री चित्रगुप्त पूजा होनी चाहिए, इससे हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। समाज में शिक्षा का प्रकाश हो और भारत प्रगति के शिखर पर पहुंचे, यही हम कामना करते हैं।
एबीसीकेएम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के यजमान गौरव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रजनी श्रीवास्तव रहे। लेखनी के जन्मदाता, कायस्थ वंश के कुलदेवता और ब्रह्माजी की काया से उत्पन्न सृष्टि का लेखा-जोखा रखने वाले न्यायाधीशों के नयायाधीश भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी पण्डित राजेन्द्र प्रसाद द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में एबीसीकेएम की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव, समाजसेवी विभा श्रीवास्तव और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती नीलम श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
भगवान चित्रगुप्त पूजा महोत्सव में गाजियाबाद के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के कायस्थों ने भी शिरकत की। गाजियाबाद के दिव्यांग कुलदीप सक्सेना का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम त्यागी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक, आयुष, अनुज कुमार श्रीवास्तव, खुशी, अभिषेक श्रीवास्तव, शारदा, अनीता, विमला, श्वेता, सीमा, करिश्मा, सुमन, सरिता, किरन, रेनू, दीपिका, रानी, सुमित्रा, गगन, गौरव, रोशन, टीना, अदित्य, श्रुति, हेमा, गरिमा, संजय, वेद, थाना पिंक (महिला) विजयनगर का स्टाफ, समाजसेवी व गणमान्य उपस्थित रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com