Connect with us

Faridabad NCR

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्टालों पर जाकर अधिकारीयों और कर्मचारियों से ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj :10 दिसम्बर। हरियाणा परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मोदी जी गारंटी वाले रथ का स्वागत कर लोगों को घर द्वार के नजदीक सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा मोदी और मनोहर की सरकारों ने देश और  प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुजेसर गांव की आटोपिन झुग्गी में पीपीपी सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए विशाल शिविर लगाया गया। जहां परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कैंप में पहुंच कर जायजा लिया। वहीं कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने स्टालो पर जाकर अधिकारियो और कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की बारिकी से  जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र सहित अन्य कार्य में लोगो को आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करें। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि  हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लें।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आटोपिन झुग्गी इलाके में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में 82 प्रतिशत भारत के विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं। इनकी सुरक्षा और बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दूंगा। बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में  गुण्डागर्दी और कब्जाधारियों को किसी भी सूरत में  बक्शा नहीं जाएगा। बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई से जुड़ी लाइनों और सिवरेज व्यव्स्था तथा पार्को के सौन्दर्य करण सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कैंप में पहुंचने वाले लोगो की समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

इस मौके पर सुभाष लांबा, संजय मरोडिया, दूधनाथ हवलदार, राजेश लांबा, हरेराम प्रधान, रोहतास सोरोत, दिनेश मुदगिल, जोगेंद्र रावत, अजीत सिंह सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com