Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हुआ: अभय चौटाला

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 20 जून। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो गया है अगर लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो जनता भाजपा को हराना चाहती थी। इसलिए इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दिया। हरियाणा में कांग्रेस नहीं इंडिया गठबंधन जीता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब भगदड़ मची हुई है। लोग पार्टी छोडक़र भाग रहे है क्योंकि कांग्रेस में गुटबाजी इतनी हावी है कि एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 विधायक का चुनाव लडऩे के उम्मीदवार बन गए है। किरण चौधरी व श्रृति चौधरी हाल में ही कांग्रेस को अलविदा कह चुकी है और चर्चाएं है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा, करण दलाल, धर्मसिंह छौकर, कैप्टन अजय सिंह यादव जैसे दिग्गज नेता भी कांग्रेस को अलविदा कर सकते है। वहीं भाजपा भी इस बार कई विधायकों की टिकटों को काटने का विचार बना रही है। जिसके बाद भाजपा के कई विधायक भी इनेलो में भी शामिल होगें।
श्री चौटाला आज सैक्टर-11 के तेरापंथ भवन में जिला इनेलो द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, फरीदाबाद जिला इनेलो अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, पलवल के जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी, फरीदाबाद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, महिला जिलाध्यक्ष  जगजीत कौर पन्नू, युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, राजीव शर्मा, बच्चू सिंह तेवतिया, सुरेश मोर, सुरेश वर्मा, चौधरी महावीर व हाल ही में लोकसभा का चुनाव लड़े सुनील तेवतिया के पुत्र गगन तेवतिया भी मौजूद थे।
इनेलो पदाधिकारियों ने श्री चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष माजरा का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा चुनावों में हुई हार पर भी मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने लोकसभा के उम्मीदवार रहे सुनील तेवतिया का अच्छा चुनाव लडऩे के लिए धन्यवाद किया और कहा कि जनता राष्ट्रीय दलों के बहकावे में आ गई और कांग्रेस पार्टी ने जनता में यह बात फैला दी कि भाजपा को वहीं हरा सकती है। इसलिए वोट बैंक क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते कम रह गया। जिसकी नैतिक जिम्मेदार हमारी है और जवाबदेयी भी हमारी है।
इस अवसर पर इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन में वह भी शामिल होते तो हरियाणा में भाजपा की एक भी सीट नहीं आती मगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने गठबंधन में शामिल होने की बात को सिरे नहीं चढऩे दिया।
श्री चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता जनता में जाकर जननायक ताऊ देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा जनता हित में किए गए विकास कार्यों को लेकर जाए और अपनी बात को रखें और बताए की किस प्रकार इनेलो की पूर्व सरकारों ने जनहित में कार्य किए है। उन्होंने कहा कि बदलाव कब हो जाए इसका पता नहीं लगता। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे तथा विधानसभा चुनाव में प्रदेश व जिले क मुद्दों होते है और क्षेत्रीय पार्टियां ही प्रदेश में मजबूत सरकार दे सकती है और इनेलो ही प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com