Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणा टूरिज्म सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी की मीटिंग राज्य प्रधान सुरेश नोहरा की अगुवाई में हुई

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : बड़खल मोटेल में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी की मीटिंग राज्य प्रधान सुरेश नोहरा की अगुवाई में हुई। मंच का संचालन महासचिव सुभाष देसवाल ने किया। 19 मई 2024 को पानीपत की कार्यकारिणी मीटिंग में सर्वसम्मति से अगस्त महीने में क़ुरुक्षेत्र में त्रिवार्षिक सम्मेलन करने का फ़ैसला लिया था आज की मीटिंग में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जुलाई महीने के अंत तक पर्यटन के सभी कॉम्पलेक्शों में गेट मीटिंग कर यूनिटों में चुनाव कराया जायेगा।राज्य प्रधान सुरेश नोहरा और महासचिव सुभाष देसवाल ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित माँगें जैसे कर्मचारियों का दो तीन महीने का बकाया वेतन, एलटीसी, पदोन्नति, सेवा नियम आचार संहिता लगने की वजह से रुकी हुई थी।अब चूकीं आचार संहिता हट गई है तो उक्त माँगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। चेअरमैन मित्रपाल राणा, वरि उप प्रधान युद्धवीर खत्री, कोषाध्याक्ष सुरेश पुनिया, प्रैस सचिव टीकाराम शर्मा उप प्रधान दिगम्बर सिंह, संगठन सचिव लच्छीराम और वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हाल ही में निगम प्रशासन ने मैगपाई, मैना रोहतक, पेहवा,फतेहाबाद, कैथल, हिसार, सिरसा के बेसक़ीमती कॉम्पलेक्शों को बेचने का जो फ़ैसला लिया है हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ इसका कड़ा विरोध करता है। किसी भी हालत में पर्यटन की एक इंच ज़मीन को बिकने नहीं दिया जाएगा।मीटिंग में बताया गया कि माननिया शिक्षा मंत्री का स्टाफ़ कई महीने से बड़खल पर्यटन स्थल पर दो तीन कमरों में लगातार फ्री रह रहे हैं और खाना भी फ्री खा रहे हैं जबकि यहाँ पर वेतन के लाले पड़े हैं। जब कर्मचारियों ने मना किया तो उनका तबादला करने की धमकीं दी। फ्री खाते है और गुर्राते भी हैं। इसलिए नेताओं ने 21-06-24 को बड़खल पर्यटन स्थल में तत्काल सूरजकुण्ड, मैगपाई, गोल्फक्लब, नाहरसिंह महल, होडल डबचिक और समाँ गुरुग्राम के कर्मचारियों को बुलाकर रोष स्वरूप जमकर नारेबाज़ी की और कहा कि शिक्षा मंत्री व ज़ोनल इंचार्ज की तानाशाही बिल्कुल नहीं चलने देंगे। अगर तुरंत फ्री में रहना व खाना बंद नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर लंबा आंदोलन चलाया जायेगा। गेट मीटिंग को मुरारीलाल, अशोक कुमार, मामराज, सुरेन्दर चाँदना, कल्लूराम, मनोज, प्रह्लाद और रतिपाल आदि नेताओ ने संबोधित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com