Connect with us

Faridabad NCR

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला शिल्पकला व सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक : मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 08 फरवरी। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने शनिवार को सूरजकुंड में चल रहे 38 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का अवलोकन किया तथा शिल्पकारों की कला को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य सचिव का स्वागत किया। पर्यटन विभाग की ओर से मुख्य सचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के कलाकारों ने अपनी वेशभूषा और नृत्य कला से अधिकारियों का मन मोह लिया।
इस दौरान मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन करते हुए शिल्प कौशल को सराहा। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आज हरियाणा आगे है।
बॉक्स
हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव हरियाणा श्री विवेक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष साख कायम की हुई है। सूरजकुंड मेला अनोखा है, क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। सूरजकुंड मेले का विचार हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों और विभिन्न देशों के शिल्पकारों, कारीगरों, संगीतकारों, कलाकारों व अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक माहौल देना है। आज हरियाणा की गिनती देश के तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में होती है। सूरजकुंड मेला इस प्रदेश के गौरवमयी आयोजनों में से एक है।
बॉक्स
हरियाणवी कलाकार सौरभ अत्री ने हरियाणवी गीतों से बांधा समां
इस अवसर पर मुख्य चौपाल पर हरियाणवी कलाकार सौरभ अत्री ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकार सौरभ अत्री के हरियाणवी गीत तू राजा की राजदुलारी मै सर्प लंगोटे आला सूं, देसां में देश हरियाणा जित दूध दही का खाणा, पियाजी तेरी एक ना मानूंगी फिल्म चंद्रावल देखूंगी, गाड़ी आली गजबण छोरी और मेरे पाछे पाछे आवण का भला कौण सा मतलब तेरा सै आदि की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा और दर्शकों की तालियों की गडग़ड़ाहट से कलाकार का हौसला बढ़ाया। वहीं हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने मंच पर जाकर कलाकार सौरभ अत्री का हौसला बढ़ाया और उन्हें हरियाणवी संस्कृति को इसी प्रकार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
होटल राजहंस में विशेष कार्यक्रम आयोजित
इससे पहले मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को राजहंस होटल में लंच भी एक साथ ही करवाया। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को हरियाणा सरकार के प्रशासनिक, पुलिस और हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारियों ने परिजनों के साथ मेले का अवलोकन किया। जहां अधिकारियों ने हस्तशिल्प वस्तुओं की खरीदारी भी की।
इस अवसर पर सेवा का अधिकार आयोग चंडीगढ़ के मुख्य आयुक्त डा. महावीर सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, डीसी विक्रम सिंह, सूरजकुंड मेला प्रशासक यूएस भारद्वाज, हरिवंद्र सिंह, राजेश शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com