Faridabad NCR
पॉलिसी रिनुअल करने के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में तीसरे आरोपी को साइबर थाना NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : बता दे कि ठगो के द्वारा नए नए तरीको से ठगी की जा रही है, तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए साइबर अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि शर्मा (23) लाल कुआं गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
जिसके संबंध में पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें NIT में रहने वाले एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पास ठग का फोन आया वह MaxLife insurance के संदर्भ में 18 नम्बर 2024 को एक व्यक्ति का कॉल आया। जिसने बोला कि शिकायतकर्ता की पॉलिसी रिनुअल नही कराई है। जिसको रिनुआल करने के लिए कॉल को फॉरवर्ड किया। जिससे बात करने पर उसने अपना एक अन्य नम्बर दिया। जिसने अपना नाम संजीव बताया जिसने कहा कि यदि एक प्रीमियम और भुगतान कर दोगे तो 1,49,000/-रु मिले गे। जिसने शिकायतकर्ता Google Pay open करने को बोला व Account नम्बर दिया। जिसमें शिकायतकर्ता ने 53704/-रु Payment कर दी। जिसके संबंध में थाना साइबर NIT में धोखा धडी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी कॉलर का काम करता था। आरोपी पिछले 6 महिने से कॉलर का काम कर रहा था। आरोपी रवि पूर्व में भी दिल्ली के धोखाधडी के मामलें में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
आरोपी साहिल शेख और सैयद रागिब खुर्शीद उर्फ़ इमरान को पहले गिरफ्तार कर लिया है।