Faridabad NCR
नगर निगम चुनाव में भाजपा के 39, कांग्रेस के 01 और 06 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 12 मार्च। फरीदाबाद जिला में नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरान्त सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में विजेता उम्मीदवारों को नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने जीत के सर्टिफिकेट प्रदान किए। फरीदाबाद में भाजपा से मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी को 4,16,927 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार वोहरा व वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप जोशी भी मौजूद रहे।
सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने बताया कि इसी प्रकार फरीदाबाद नगर निगम का चुनाव में वार्ड मेंबर के लिए वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश डागर, वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी राजेश डागर, वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी रवि कश्यप, वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज, वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी शीतल जयवीर खटाना, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी, वार्ड नंबर 7 से भाजपा प्रत्याशी सविता भड़ाना, वार्ड नंबर 8 से भाजपा प्रत्याशी राकेश देवी लोहिया, वार्ड नम्बर 9 से भाजपा प्रत्याशी संगीता भाटिया, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा प्रत्याशी बबीता सन्दीप भड़ाना, वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी सुमन बाला, वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी हरि कृष्ण गिरोटी, वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी नरेश नंबरदार, वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी जसवन्त सिंह, वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी मनोज नासवा, वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी शोभा रानी, वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी कर्मबीर सिंह बैसला, वार्ड नंबर 19 से भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह, वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी लिक्खी चपराना, वार्ड नंबर 21 से भाजपा प्रत्याशी विरेन्द्र भड़ाना बिन्दे, वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी हरेन्दर भड़ाना, वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र भड़ाना लाला जी, वार्ड नंबर 24 से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र यादव, वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी सीमा, वार्ड नंबर 26 से भाजपा प्रत्याशी लाल कुमार मिश्रा, वार्ड नंबर 27 से भाजपा प्रत्याशी रूबी अवाना उर्फ सरोज बाला, वार्ड नंबर 28 से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश शर्मा, वार्ड नंबर 29 से भाजपा प्रत्याशी अजय बैसला, वार्ड नंबर 30 से भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार, वार्ड नम्बर 31 से भाजपा प्रत्याशी शैफाली सिंगला, वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी विनोद भाटी, वार्ड नम्बर 33 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति, वार्ड नम्बर 34 से भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार, वार्ड नम्बर 35 से भाजपा प्रत्याशी सचिन शर्मा, वार्ड नम्बर 36 से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह साहनी ने निर्विरोध जीत हासिल की। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 37 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार अग्रवाल, वार्ड नम्बर 38 से भाजपा प्रत्याशी अनिता कुमारी, वार्ड नम्बर 39 से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बरेजा, वार्ड नम्बर 40 से भाजपा प्रत्याशी पवन यादव, वार्ड नम्बर 41 से भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल, वार्ड नंबर 42 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक यादव, वार्ड नम्बर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि दीपक यादव, वार्ड नम्बर 44 से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप टोंगर, वार्ड नम्बर 45 से भाजपा प्रत्याशी किरण बाला और वार्ड नंबर 46 से भाजपा प्रत्याशी सोहनवीर उर्फ सोनू वैष्णव ने जीत हासिल की।